फॉण्ट कनवर्टर NEW

हाथियों के आतंक के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क की जाम

जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कई मांगों को लेकर खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने दियांकेल गांव के पास प्रदर्शन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी। जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कई मांगों को लेकर खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने दियांकेल गांव के पास प्रदर्शन किया।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा और तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। हाथियों के कारण फसलों और संपत्ति को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नुकसान का उचित और समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों ने हाथियों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने, जमीन की ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को दूर करने, बिजली संशोधन विधेयक रद्द करने, कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने और भूमि बैंक को रद्द करने की मांग की।

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शन में किसान सभा के प्रखंड सचिव कल्याण गुड़िया, फिलिप बारला, प्रदीप गुड़िया, मंगल गुड़िया, जोन गुड़िया, किरण गुड़िया, हुनुल बारला, सावित्री गुड़िया और आशा भेंगरा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram