रांची: JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति अलग अंदाज में नजर आया। वह फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह तैयार होकर प्रदर्शन में पहुंचा। उसका लुक और अंदाज देखकर मौके पर मौजूद छात्रों और लोगों का ध्यान उसकी ओर गया।
आंदोलन के बीच उसका यह अनोखा रूप चर्चा का विषय बन गया। उसने छात्रों के प्रदर्शन के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आंदोलन को समर्थन दिया।
बता दें कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे हैं।




