फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार से झुलसकर नीचे गिरा

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। करीब 30 वर्षीय सागु राम स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर पहुंच गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। करीब 30 वर्षीय सागु राम स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर पहुंच गया।

युवक को ट्रेन की छत पर चढ़ते देख यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि युवक ने कहा कि वह ट्रेन की छत के एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा। इसके बाद वह ट्रेन की छत पर घूमने लगा।

इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद रेलकर्मियों और लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद स्टेशन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलवे की ओर से घटना को लेकर जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram