फॉण्ट कनवर्टर NEW

25 घंटे बाद जयराम महतो ने तोड़ा अनशन, छात्रों से की अनुशासन बनाए रखने की अपील

रांची में छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का करीब 25 घंटे से चल रहा निर्जला अनशन खत्म हो गया। बारिश और गर्मी के बीच उन्होंने खुले आसमान के नीचे अनशन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का करीब 25 घंटे से चल रहा निर्जला अनशन खत्म हो गया। बारिश और गर्मी के बीच उन्होंने खुले आसमान के नीचे अनशन किया। अनशन समाप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस हुई।

जयराम महतो ने छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विधानसभा मार्च करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की है। दूसरे जिलों से रांची आने वाले छात्रों की बस स्टैंड और रास्तों में जांच की जा रही है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर मुख्य रास्तों पर उन्हें रोका जाता है तो वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही समूह में आने से बचें और पुलिस-प्रशासन के साथ किसी तरह का विवाद न करें। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के कारण आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

राजनीतिक बैनर और नारे से दूर रहने की अपील

जयराम महतो ने अपने समर्थकों से आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक नारा या पार्टी का बैनर नहीं लगाया जाए। सभी लोग छात्रों या उनके अभिभावकों के रूप में आंदोलन में शामिल हों।

उन्होंने कहा कि छात्रों की कई मांगों पर सरकार की सहमति बन चुकी है, लेकिन CGL और JSSC से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी समाधान बाकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा सत्र में वह छात्रों की मांगों और CGL से जुड़े मामलों को उठाएंगे।

जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान समय निकालकर वह छात्रों के धरने और विधानसभा मार्च में भी शामिल होंगे। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

अनशन खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों की आवाज उठाने का उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram