फॉण्ट कनवर्टर NEW

सारण में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन थाना प्रभारी निलंबित

पुलिस प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी विनीत कुमार ने समीक्षा बैठक और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले के तीन थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Saran :  पुलिस प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी विनीत कुमार ने समीक्षा बैठक और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले के तीन थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिस अधिकारियों में अवतारनगर थानाध्यक्ष साकेत बिहारी, तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार राम और अमनौर थाना प्रभारी हेमंत कुमार शामिल हैं।

अवतारनगर थाना प्रभारी साकेत बिहारी पर मामलों के निष्पादन और जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं करने का आरोप है।

वहीं, तरैया थाना प्रभारी धीरज कुमार राम पर सरकारी संपत्ति से जुड़ी घटना में लापरवाही, अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर नियंत्रण की कमी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का आरोप लगा है।

अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के खिलाफ डीआईजी सारण क्षेत्र की समीक्षा में अनुसंधान में गंभीर लापरवाही पाई गई। उनके स्पष्टीकरण से भी अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान तीनों पुलिस अधिकारियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र सारण रहेगा। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

एसएसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

read more ; रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram