फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठेंगे जयराम महतो

रांची में JPSC, JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्रों और सरकार के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में JPSC, JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्रों और सरकार के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

इसी बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने छात्रों के समर्थन में बड़ा कदम उठाया है। जयराम महतो ने रविवार को एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर वे उनके साथ खड़े हैं।

छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है, जबकि देवेंद्र नाथ महतो के भूख हड़ताल का 8वां दिन है। कई अन्य छात्र भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को अनशन पर बैठे छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सरकार ने छात्रों से मांगे सुझाव

शनिवार को छात्रों के दूसरे गुट के साथ हुई वार्ता के बाद सरकार ने राज्यभर के छात्रों से शिकायत और सुझाव मांगे हैं। इसके लिए Jpsc.jssc.feedback@gmail.com ईमेल आईडी जारी की गई है।

सरकार का कहना है कि जो छात्र रांची नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे ईमेल के जरिए अपनी शिकायत और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram