फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा पुलिस का निशानेबाजी में जलवा, 5 स्वर्ण समेत जीते 10 पदक

Koderma news: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 02 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ कोडरमा जिला बल ने प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर-अप

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 02 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ कोडरमा जिला बल ने प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया। दिनांक 6 एवं 7 अगस्त को हजारीबाग जिला के तत्वावधान में पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के पुलिसकर्मियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट निशानेबाजी के साथ अनुशासन, एकाग्रता एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कोडरमा के प्रतिभागियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत और 02 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर कोडरमा जिला बल को प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर-अप का खिताब मिला। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला बल की यह उपलब्धि सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। कोडरमा पुलिस की इस उपलब्धि से जिले के पुलिस बल में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram