फॉण्ट कनवर्टर NEW

पहले प्रयास में हिमांशु हरि का कमाल, UPSC CAPF में हासिल की AIR-66

रांची के हिमांशु हरि ने UPSC CAPF परीक्षा-2025 में पहले प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक हासिल की। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: रांची के युवा हिमांशु हरि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक (AIR-66) प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Read more: दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं: चीन की गाओकाओ नंबर 1, भारत की UPSC दूसरे स्थान पर!

हिमांशु की सफलता से रांची के साथ पूरे झारखंड का मान बढ़ा है। उनकी उपलब्धि को देश सेवा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की शिक्षा

हिमांशु हरि पढ़ाई में मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने रांची के डीएवी कडरू विद्यालय से विज्ञान विषय में प्लस-टू की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। आगे उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई से डेवलपमेंट स्टडीज में परास्नातक (MA) किया।

द इकोनॉमिस्ट और BCG में किया काम

प्रशासनिक और सुरक्षा सेवाओं की दिशा में आगे बढ़ने से पहले हिमांशु हरि ने कॉर्पोरेट और रिसर्च क्षेत्र में भी काम किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों के साथ काम किया। इनमें द इकोनॉमिस्ट (The Economist) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने Foundation for Economic Development में Associate Programme Manager के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

अपनी सफलता पर हिमांशु हरि ने इसका श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों की शिक्षा, परिवार के सहयोग और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में किए गए प्रयास और अपनों के विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित और मजबूत किया। हिमांशु के पिता अजीत कुमार रांची क्षेत्र में डीजीएमएस (DGMS) के अंतर्गत DMS के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता का नाम उषा कुमार है।

Read more: UPSC की तैयारी कैसे करें? बिना मोटी फीस दिए ऐसे पाएं फ्री स्टडी मटेरियल

सफलता पर मिल रही बधाइयां

हिमांशु हरि की सफलता पर डीजीएमएस और रांची क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनकी उपलब्धि को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। खासकर देश सेवा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए हिमांशु की सफलता एक उदाहरण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram