फॉण्ट कनवर्टर NEW

भू-धंसान पीड़ितों से मिलने पहुंचे MP ढुलू महतो, ग्रामीणों ने किया विरोध

कतरास के छाताबाद इलाके में अचानक भीषण भू-धंसान होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मकान पूरी तरह धंस गए,

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: कतरास के छाताबाद इलाके में अचानक भीषण भू-धंसान होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मकान पूरी तरह धंस गए, जबकि कई अन्य मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। घटना के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

शनिवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने सांसद का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। भीड़ में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। स्थिति को देखते हुए सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को पीछे हटाया।

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद ढुलू महतो ने भू-धंसान के लिए BCCL प्रबंधन और जिला प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाया जाना चाहिए और उन्हें तत्काल राहत दी जानी चाहिए।

सांसद ने इस दौरान पूर्व मेयर पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल दिखावे के लिए पीड़ितों से मिलने पहुंच रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram