फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC विवाद पर मंत्री सुदिव्य सोनू बोले- छात्रों के सुझावों पर सरकार करेगी विचार

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ शनिवार को सरकार की दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की मांगों और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ शनिवार को सरकार की दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की मांगों और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और सभी पक्षों से सुझाव लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार ने जारी की ईमेल आईडी

मंत्री सुदिव्य सोनू ने छात्रों और अभ्यर्थियों से अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाने की अपील की। इसके लिए सरकार की ओर से JPSC.JSSC.feedback@gmail.com ईमेल आईडी जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि छात्र अपनी शिकायत, सुझाव और परीक्षा से जुड़ी समस्याएं इस ईमेल के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते हैं। सरकार इन सुझावों पर विचार करेगी।

बैठक के बाद CM से मिलेंगे मंत्री

छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया गया कि बैठक में छात्रों की मांगों और बातचीत के दौरान सामने आए मुद्दों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।

सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि छात्रों के साथ बातचीत का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram