फॉण्ट कनवर्टर NEW

PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह BJP में शामिल होने के बाद पीएम मोदी के साथ उनकी पहली अहम मुलाकात मानी जा रही है।

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने मुलाकात को विस्तृत और ज्ञानवर्धक बताया और पीएम मोदी के समय, विचारों और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया।

राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में BJP में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में चड्ढा की भूमिका को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

राघव चड्ढा अप्रैल 2026 में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। उनके साथ AAP के कई अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी BJP का दामन थामा था।

read more ; JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर जयराम महतो ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात, छात्रों की जांच की मांग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor