जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 1 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जमशेदपुर में करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के बाद वह वापस रांची लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डीसी और एसएसपी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्यमंत्री के कारकेड रूट पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित चामरिया गेस्ट हाउस में स्वर्गीय निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।




