फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार की कनेक्टिविटी बदलने की तैयारी, गडकरी से मिले मंत्री कुमार शैलेन्द्र

New Delhi: बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, नए पुलों के निर्माण और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर कांवरिया पथ के लिए DPR तैयार करने के निर्देश

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) के किनारे हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक 6 मीटर चौड़े कांवरिया पथ के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को परियोजना का डीपीआर (DPR) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।

यह मार्ग श्रावणी और भादो मेले के दौरान लाखों कांवरियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद करेगा।

विक्रमशिला सेतु के समानांतर पांटून ब्रिज का प्रस्ताव

बैठक में NH-131B पर स्थित विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए निर्माणाधीन नए पुल के समानांतर अस्थायी पांटून ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। मंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों, व्यापार, कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा।

इन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को भी मिली प्राथमिकता

बैठक के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया गया, जिनमें शामिल हैं—

  • मुजफ्फरपुर-बरौनी (NH-122) का 4-लेन चौड़ीकरण
  • मुजफ्फरपुर पूर्वी बाईपास का निर्माण
  • नौबतपुर से झारखंड सीमा तक NH-139 का 4-लेन विस्तार
  • बरियारपुर-खड़गपुर-संग्रामपुर-जमुई (NH-333) परियोजना
  • NH-333A (बरबीघा-शेखपुरा-जमुई-बांका-पंजवारा) सड़क परियोजना
  • भागलपुर-बलझोर (NH-133E) 4-लेन परियोजना
  • हाजीपुर पासवान चौक से बिदुपुर तक एलिवेटेड रोड निर्माण
  • बिहपुर-फुलौत कोसी पुल से हरिओ पंचायत को एप्रोच रैंप से जोड़ने का प्रस्ताव
  • CRIF योजना के तहत नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

गडकरी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने बिहार आकर प्रस्तावित परियोजनाओं और संबंधित स्थलों का स्वयं निरीक्षण करने की भी बात कही।

कनेक्टिविटी से आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विजन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आवागमन आसान होगा, व्यापार को गति मिलेगी और राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram