फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रिंस खान गैंग पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, राणा राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तहार

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने गैंग के करीबी राणा राहुल सिंह के खिलाफ अदालत के आदेश पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर इश्तहार चिपकाया और तय समय के भीतर कोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने गैंग के करीबी राणा राहुल सिंह के खिलाफ अदालत के आदेश पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर इश्तहार चिपकाया और तय समय के भीतर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने किया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर के साथ आरोपी के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे पर कानूनी इश्तहार चस्पा किया गया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि राणा राहुल सिंह निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुड़की की कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क और उसके आर्थिक तंत्र पर लगातार कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज की जा रही है।

Read more : सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौ’त; खबर सुन भावुक हुए भाई अली

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram