फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौ’त; खबर सुन भावुक हुए भाई अली

झांसी-कानपुर हाईवे पर क्रेटा कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त की मौत हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jhansi: झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई। हादसा खिल्ली गांव के पास उस समय हुआ, जब उरई से झांसी जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने आई एक अन्य कार को बचाने के प्रयास में क्रेटा अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर उछला और रॉन्ग साइड में पहुंच गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार की जांच के दौरान दो उपन्यास, युवकों का निजी सामान, गुटखा और इत्र की एक शीशी बरामद की गई, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोलकर घायलों को बाहर निकाला।

भाई अली को जेल में दी गई जानकारी

झांसी जेल में बंद अबान के भाई अली अहमद को हादसे की जानकारी दी गई। जेल अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, सूचना मिलने के बाद अली भावुक हो गया और अपने भाई को अंतिम बार देखने की इच्छा जताई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पोस्टमार्टम के बाद अबान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की नमाज के बाद उसे कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद भी दफन हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram