फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- छात्रों के लिए सरकार का दरवाजा खुला, सुझावों का करेंगे स्वागत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार छात्रों की हर समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समाधान करना चाहती है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार छात्रों की हर समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समाधान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध कराए हैं और सरकार का दरवाजा हमेशा खुला है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से सरकार को सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बड़े सुधार करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जरूरतों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे हैं। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है।

इसी बीच आंदोलनकारी छात्रों के दो अलग-अलग गुटों ने सरकार से वार्ता के लिए अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल घोषित कर दिए हैं। पहले गुट ने 13 सदस्यीय और दूसरे गुट ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि सरकार किस प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram