फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड शराब घोटाला: ACB ने पूर्व उत्पाद विभाग अधिकारी अमर मेहता से की पूछताछ

झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने उत्पाद विभाग में पूर्व में पदस्थ रहे अमर मेहता को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने उत्पाद विभाग में पूर्व में पदस्थ रहे अमर मेहता को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया।

ACB के सामने पेश होने के बाद अधिकारियों ने अमर मेहता से कथित घोटाले से जुड़ी प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में अमर मेहता भूमि अभिलेख विभाग में कार्यरत हैं।

जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि उत्पाद विभाग में उनके कार्यकाल के दौरान किन अधिकारियों की क्या भूमिका रही और विभागीय प्रक्रियाओं में कोई अनियमितता हुई या नहीं।

इससे पहले गुरुवार को ACB ने मामले के मुख्य आरोपी विनय सिंह के भाई अरुण सिंह से भी पूछताछ की थी। अब तक इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एजेंसी वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर ACB आने वाले दिनों में उत्पाद विभाग के अन्य अधिकारियों और संबंधित लोगों को भी नोटिस भेज सकती है। जांच एजेंसी का लक्ष्य शराब नीति और बिक्री से जुड़े कथित घोटाले की पूरी जानकारी सामने लाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram