फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोरहाबादी मैदान में 9-10 अगस्त को होगा विश्व आदिवासी महोत्सव 2026, DC ने तैयारियों की समीक्षा की

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त 2026 को दो दिवसीय ‘विश्व आदिवासी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त 2026 को दो दिवसीय ‘विश्व आदिवासी महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कोषांगों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। DC ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को समय पर पूरा करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

आदिवासी कला और संस्कृति को मिलेगा मंच

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य और जीवनशैली को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करने को कहा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

बैठक में मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था, स्टॉल आवंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में शहर एवं ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram