फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह पर रांची में CRPF बैंड की विशेष प्रस्तुति, अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त को होगा आयोजन

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय की पहल पर देशभर में 8 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय की पहल पर देशभर में 8 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एनसीसी (NCC) के सहयोग से देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त 2026 को विशेष बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि देना तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। बैंड प्रस्तुतियों के माध्यम से सुरक्षा बलों की गौरवशाली परंपराओं और वीरता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान झारखंड के कई जिलों में भी बैंड प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। हजारीबाग, रांची और चक्रधरपुर मंडल के प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में कार्यक्रम होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram