चाईबासा : चाईबासा के मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए झारखंड सरकार ने अनुशंसित किया है। राज्य से भेजे गए तीन शिक्षकों की सूची में उनका नाम शामिल है। वर्ष 2021 के बाद दूसरी बार उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
शिल्पा गुप्ता ने पूर्व छात्रों और सीएसआर (CSR) की मदद से करीब 30 लाख रुपये जुटाकर विद्यालय में छह स्मार्ट क्लास बनवाई हैं। इन कक्षाओं में प्रोजेक्टर, एलसीडी स्क्रीन, डिजिटल शिक्षण सामग्री और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इन स्मार्ट क्लास का लाभ ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को मिल रहा है। इससे पढ़ाई आसान हुई है और छात्रों की उपस्थिति व परीक्षा परिणाम में भी सुधार हुआ है।
शिल्पा गुप्ता को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2018 और 2019 में जिलास्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में झारखंड सरकार का राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय, पूर्व छात्रों और शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
Read More : गुमला में 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त




