फॉण्ट कनवर्टर NEW

झांसी में अतीक अहमद के बेटे की मौ’त, दो की गई जान तीन घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। यह दुर्घटना झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

UP : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। यह दुर्घटना झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में अबान अहमद और उनके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद जैद, मोहम्मद उमर समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मोहम्मद उमर ने बताया कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।

बता दें कि अली अहमद रंगदारी और उमेश पाल हत्याकांड की साजिश से जुड़े मामले में झांसी जेल में बंद है। अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले अतीक का बेटा असद भी झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram