फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC-JSSC मामले में मास्क पहनकर भाजपा विधायकों ने जताया विरोध

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों के मास्क पहनकर सदन पहुंचने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों के मास्क पहनकर सदन पहुंचने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर इस विरोध की वजह बताई।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और नौकरी बेचने के आरोपों को लेकर राज्य के छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी के विरोध में भाजपा विधायकों ने मास्क पहनकर विधानसभा में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

मरांडी ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक JPSC और JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा नहीं की जाती, तब तक भाजपा का आंदोलन सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram