Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन JPSC मुद्दे को लेकर एनडीए विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने JPSC मामले की CBI जांच कराने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस मुद्दे को सदन के अंदर भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। विपक्ष के रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में सदन में इस मुद्दे पर हंगामे की संभावना है।
वहीं, राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि परीक्षा में धांधली और प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह केवल किसी एक राज्य या सरकार से जुड़े नहीं होते, बल्कि ऐसे माफिया पूरे देश में सक्रिय हैं।
Read more : कस्टडी से भागने के दौरान आरोपी को लगी गो’ली, पुलिस ने किया गिरफ्तार




