लोहरदगा : लोहरदगा में देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में कचहरी मोड़ और शंख मोड़ पर चलाया गया।
अभियान के दौरान करीब 100 वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों के दस्तावेज जांचे और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर गाड़ी चलाने की भी जांच की।
बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तय गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी।
जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी जिले में ऐसे जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
Read More ; JPSC-JSSC आंदोलन : आज सरकार के सामने रखी जाएंगी छात्रों की मांगें




