फॉण्ट कनवर्टर NEW

भर्ती परीक्षा और छात्र आंदोलन पर राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन, भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद और मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में राज्यपाल ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे उनकी विश्वसनीयता बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read More : अवैध रूप से दुकान तोड़ने पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram