फॉण्ट कनवर्टर NEW

AK-47 के साथ 22 लाख के इनामी तीन नक्सली दबोचे गए, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

रायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला  ; सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो, 5 लाख रुपये का इनामी रवि सरदार और 2 लाख रुपये की इनामी उसकी पत्नी मीणा शामिल हैं। तीनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे और कई मामलों में पुलिस को उनकी तलाश थी।

गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर अभियान चलाया, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। उनसे संगठन के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है।

Read More ; झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से होगा शुरू, JPSC समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram