Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सरकार विधानसभा में विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।
वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा हंगामे के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को उठाने के लिए है। उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष पूरी तैयारी के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब देगा।
इधर, भाजपा ने भी मानसून सत्र को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सत्र में JPSC समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें विधानसभा सत्र की रणनीति तय की जाएगी।




