फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में JPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, 6 ने छोड़ा अन्न

रांची में JPSC, JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में JPSC, JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले करीब दो सप्ताह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोलन को तेज करते हुए मंगलवार को चार अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। वहीं बुधवार सुबह दो और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए। इसके साथ ही भूख हड़ताल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

प्रदर्शनकारी छात्र JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे 90 दिनों के अंदर जांच और कार्रवाई पूरी करने की मांग भी उठा रहे हैं।

इसी बीच बुधवार सुबह कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Read More : तेल सप्लाई रूट होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की निगरानी, 1000 जहाजों को मिली सुरक्षा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram