फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेल सप्लाई रूट होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की निगरानी, 1000 जहाजों को मिली सुरक्षा

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेना ने इस रास्ते से 1,000 से ज्यादा व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित तरीके से पार कराया है।

सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से जहाजों की आवाजाही लगातार जारी है। अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान के रवैये के बावजूद अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

अमेरिकी कमांड के मुताबिक, 4 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 45 व्यापारिक जहाजों का मार्ग बदला, 2 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों की जांच की। क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत यूएस बॉक्सर भी निगरानी के लिए तैनात है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की आपूर्ति होती है। इस मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है।

इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने को लेकर समझौता हो सकता है।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा पूरी तरह खोलना है। इसके साथ ही अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी अपनी चिंताओं पर काम कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram