धनबाद : धनबाद के कतरास कोयलांचल स्थित सिलेक्टेड गोविंदपुर बस्ती में बीती रात अचानक भू-धंसान हो गया। इस हादसे में करीब 5 से 6 घर जमीन में धंस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले जमीन में दरारें पड़ीं और फिर कई पक्के व कच्चे मकान देखते ही देखते ढह गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोग अपना सामान भी नहीं निकाल सके। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद प्रभावित परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, पूरे इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमिगत कोयला खदानों के कारण इस तरह की भू-धंसान की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।
Read More : डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर बिहार सरकार में शोक, मंत्री श्रवण कुमार ने दी श्रद्धांजलि




