Patna: बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. डी. वाय. पाटिल के निधन पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. पाटिल का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।
शिक्षा और जनसेवा में योगदान को किया याद
अपने शोक संदेश में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि डॉ. डी. वाय. पाटिल एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी और बिहार के पूर्व राज्यपाल थे। राज्यपाल के रूप में उन्होंने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाटिल का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
परिजनों के प्रति जताई संवेदना
मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।




