फॉण्ट कनवर्टर NEW

राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर सवाल: हिंदपीढ़ी में देर रात उपद्रव, 6 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़

  रांची। राजधानी रांची में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने बेखौफ होकर सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मोती मस्जिद रोड

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

 

रांची। राजधानी रांची में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने बेखौफ होकर सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर बदमाशों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उपद्रवियों ने एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा। इससे सुरक्षा व्यवस्था और रात की पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की नियमित निगरानी प्रभावी होती, तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था।

मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram