पलामू : पलामू जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची 5 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी जागो महतो ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तय समय पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मतदाता अपनी सूची में नाम, पता और अन्य जानकारियों की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या विवरण में कोई गलती है, तो वे निर्धारित समय के अंदर दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अंचलाधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची जरूर देखें और जरूरत पड़ने पर समय पर सुधार के लिए आवेदन करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में सही जानकारी शामिल की जा सके।
Read More : दिशोम गुरु को चतरा में भावभीनी श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने रैली और रक्तदान से दिया सम्मान




