फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेपाल हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, यात्रियों की बायोमैट्रिक जांच शुरू

नेपाल में हाल की हिंसक घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna  : नेपाल में हाल की हिंसक घटनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

नेपाल में विरोध प्रदर्शन, आगजनी और हिंसा की घटनाओं के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की जांच बढ़ा दी गई है।

अब नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रियों को पहचान पत्र के साथ बायोमैट्रिक जांच की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह नियम महिला, पुरुष और बच्चों सभी पर लागू है।

भीमनगर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर सोमवार शाम यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। जांच प्रक्रिया में समय लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सीमा पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि यह सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर लागू की गई है। सीमा की सुरक्षा और यात्रियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Read More : फोर्थ ग्रेड बहाली में लिखित परीक्षा की मांग, पलामू में अभ्यर्थियों ने शुरू की भूख हड़ताल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram