धनबाद : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार को भाकपा माले ने एक दिवसीय धरना देकर निरसा और गोविंदपुर में बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच, परियोजना की डीपीआर सार्वजनिक करने और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।
धरना में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं का आरोप था कि फ्लाईओवर निर्माण में तय गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना की डीपीआर सार्वजनिक करने और निर्माण कार्य की निगरानी की मांग की।
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने भी निर्माण की गुणवत्ता और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
भाकपा माले ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Read More : असम में बाढ़ से हाहाकार, 87 लोगों की मौ’त; 1.3 लाख लोग अब भी प्रभावित




