फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिशोम गुरु को चतरा में भावभीनी श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने रैली और रक्तदान से दिया सम्मान

Chatra : चतरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra :  चतरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष नीलेश ग्यासेन ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव चंद्रदेव साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर झामुमो जिला कार्यालय में स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिला कार्यालय से समाहरणालय तक विशाल श्रद्धांजलि रैली निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान “दिशोम गुरु अमर रहें” और “झारखंड आंदोलन अमर रहे” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
रैली के उपरांत विकास भवन के समीप आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के गठन में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए उनके आजीवन संघर्ष को याद किया। नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram