फॉण्ट कनवर्टर NEW

नेमरा में CM हेमंत सोरेन ने किया शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

रामगढ़ के नेमरा गांव में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। शिबू सोरेन के पैतृक

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़  : रामगढ़ के नेमरा गांव में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित सोना-सोबरन विद्यालय परिसर में आयोजित राजकीय सह सामाजिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, विधायक और सोरेन परिवार के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के संघर्ष, झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

प्रतिमा अनावरण के बाद परिसर में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र महतो सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आयोजन को लेकर नेमरा और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष इंतजाम किए गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram