फॉण्ट कनवर्टर NEW

AI से बदलेगा कारोबार का भविष्य, FJCCI-BIT मेसरा ने उद्यमियों को किया जागरूक

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और बीआईटी मेसरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘AI Uses in Business’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और बीआईटी मेसरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘AI Uses in Business’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चैंबर भवन में किया गया। यह कार्यक्रम दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के बाद पहला बड़ा संयुक्त आयोजन रहा।

कार्यक्रम में FJCCI अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व्यापार और उद्योग के विकास के लिए जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर ही व्यवसाय भविष्य की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकते हैं।

FJCCI महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि चैंबर उद्यमियों, सदस्यों और युवाओं के कौशल विकास के लिए आगे भी ऐसे तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यशाला में बीआईटी मेसरा के विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत महतो ने व्यवसाय में AI के उपयोग, कार्य क्षमता बढ़ाने, बेहतर निर्णय लेने और भविष्य की संभावनाओं पर व्यावहारिक जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।

स्किल डेवलपमेंट सब-कमेटी के चेयरमैन आलोक सिंह ने बताया कि एमओयू के तहत डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेशन और नई तकनीकों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में FJCCI के कई पदाधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यमी, प्रोफेशनल्स और विद्यार्थी शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram