फॉण्ट कनवर्टर NEW

चेहल्लुम पर CM सम्राट ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चेहल्लुम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हजरत इमाम हुसैन और मैदान-ए-कर्बला के तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों से भाईचारा, प्रेम, सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन तथा मैदान-ए-कर्बला के तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है और पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी से प्रेरणा लेने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी से प्रेरणा लेते हुए नफरत के विरुद्ध इंसाफ, सच्चाई, भलाई और हक के परचम को बुलंद रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हजरत इमाम हुसैन और मैदान-ए-कर्बला के तमाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चेहल्लुम के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि इस पर्व को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram