फॉण्ट कनवर्टर NEW

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 39 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए यादगार साबित हुआ। रेसलिंग, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल जीते।

अपनी भाषा में पढ़ें

Public adda Desk : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए यादगार साबित हुआ। रेसलिंग, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 मेडल जीते। इसमें 13 गोल्ड, कई सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार कौशल, मेहनत और समर्पण दिखाया है। उनका प्रदर्शन देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

मुक्केबाजी में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने बॉक्सिंग में कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। यह पहली बार है जब भारत ने मुक्केबाजी में इतने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

जूडो और एथलेटिक्स में भी रचा इतिहास

भारत ने जूडो में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते। अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाया।

वहीं, गुलवीर सिंह ने ट्रैक एंड फील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर और 5 हजार मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मीराबाई चानू ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की। वहीं, लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में रिकॉर्ड बनाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram