फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोमचांच विद्यालय में नम हुईं आंखें, सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को सम्मान के साथ दी विदाई

Koderma news: चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में शुक्रवार को 30 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उनके

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में शुक्रवार को 30 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार पाण्डेय एवं सुरेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन शिक्षक रवि कुमार ने किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय परिवार की ओर से सुधीर कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुधीर कुमार सिंह ने तीन दशकों तक अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य किया। उनकी कार्यशैली, सादगी और शिक्षा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।समारोह के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram