फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में प्राण प्रसाद जायसवाल को श्रद्धांजलि, जनसेवा और कांग्रेस में योगदान को नेताओं ने किया याद

Lohardaga news: पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल की 17वीं पुण्यतिथि शनिवार को बी.आई.डी. स्थित उनके आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जिले के विभिन्न संगठनों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल की 17वीं पुण्यतिथि शनिवार को बी.आई.डी. स्थित उनके आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जिले के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी शकील अहमद ने कहा कि स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल कांग्रेस के दिग्गज एवं कुशल नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने संगठन कौशल और जनसेवा के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। समाजसेवी ओम सिंह ने कहा कि प्राण बाबू अत्यंत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने समाज के उत्थान, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके कारण आज भी जिले के लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं।

जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल एक कदावर जननेता और समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने हर वर्ग के लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा के प्राचार्य प्रो. शशि गुप्ता ने कहा कि प्राण बाबू भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। समाज और जिले के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में स्वर्गीय प्राण प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी प्रमिला देवी, पुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, ज्येष्ठ पुत्र आशीष जायसवाल सहित परिवार के सदस्यों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, गुमला सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, प्रो. शशि गुप्ता, आचार्य शरद चंद्र, प्रो. स्नेह कुमार, कमल प्रसाद केसरी, जय प्रकाश शर्मा, ओम सिंह, विशाल डुंगडुंग, निशचय वर्मा, अनीस अहमद, संजय नायक, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, संदीप मिश्रा, सुनीता उरांव, अमृता उरांव, सरिता देवी सहित कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और स्मृतियों से भावुक बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram