फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से लगाई छलांग, नदी में डूबने से मौत

मोतिहारी के सुगौली में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने सिकरहना पुल से नदी में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

Motihari: पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में शुक्रवार देर शाम एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक ने सिकरहना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुल से छलांग लगाने के बाद नहीं मिल सका युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को पुल से नदी में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया। हालांकि अंधेरा होने के कारण तत्काल उसकी तलाश नहीं हो सकी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतराता देखा, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया।

मृतक की हुई पहचान

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड-6 निवासी उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram