Patna: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी। इस सीट पर करीब 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA), इंडिया गठबंधन और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने NDA की जीत का दावा किया है।
Read more: बांकीपुर उपचुनाव: CP ठाकुर और विवेक ठाकुर ने डाला वोट, BJP की जीत का दावा
NDA उम्मीदवार की जीत का दावा
संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में NDA उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन गठबंधन के साथ है और इसका परिणाम मतगणना के दिन सामने आ जाएगा।
प्रशांत किशोर पर साधा निशाना
संजय सरावगी ने जन सुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कई बार “लॉ एंड ऑर्डर” तोड़ चुके हैं और जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेता चुनाव आचार संहिता एवं नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
मतदान प्रतिशत पर क्या बोले सरावगी?
उपचुनाव में करीब 35 प्रतिशत मतदान होने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि सामान्य तौर पर उपचुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहता है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे चुनावों में मतदान 19 प्रतिशत तक भी रहा है। उनके मुताबिक, इस बार बारिश के बावजूद करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे वह जनता के समर्थन के रूप में देख रहे हैं।
Read more: बांकीपुर उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 33.57% वोटिंग, बारिश के बीच पहुंचे मतदाता
तेजस्वी यादव पर भी किया कटाक्ष
संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था, तब नेता प्रतिपक्ष यूरोप में ठंडी हवा खा रहे थे। उनके अनुसार, उन्हें बिहार की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।





