फॉण्ट कनवर्टर NEW

पेयजल समस्या को लेकर जिला प्रशासन तैयार, अधिकारियों को निर्देश दिए

रांची। गर्मी में पेयजल समस्या को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस कक्ष में सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहम बैठक की। उपायुक्त ने कहा गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। गर्मी में पेयजल समस्या को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 17 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस कक्ष में सभी सम्बंधित पदाधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अहम बैठक की। उपायुक्त ने कहा गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए रांची नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पूर्वी एवं पश्चिमी आवश्यक कदम उठाए। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मति जल्द से जल्द कराए जाएं। शहरी क्षेत्रों में पानी टैंकर का दर निर्धारित दर पर हो ताकि आम लोगों को ज्यादा भुगतान नहीं करना पड़े। बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार साव एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा उपस्थित थे।

पेयजल समस्या को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा

उपायुक्त ने कहा गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है ताकि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं हो। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही दे दिए गए थे। कई स्थानों में चापानल की मरम्मति कराई गई है और शेष स्थानों में मरम्मति कार्य जारी है। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों से पूछा-गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं हो, इसको लेकर आपके द्वारा क्या कार्य योजना बनाई गई है? क्या टैंकरों की मैपिंग कराई गई है? इन टैंकरों को कहां से पानी की आपूर्ति की जाएगी? इस पर विस्तार से जानकारी लेते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही, जल मिशन योजना की शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने दिया।

मुखिया से ख़राब पड़े चापानल की मांगी गई सूची 

बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया से ख़राब पड़े चापानल की सूची मांगी गई है ताकि ख़राब पड़े चापानल की मरम्मति समय पर की जा सके। उन्हाेंने संबंधित अधिकारियों से कहा पिछले गर्मी में जहां चापानल सूख गया था, वहां इस बार क्या व्यवस्था पेयजल के लिए किया गया है, यह अभी से सुनिश्चित कर लें। इस बार लोगों को पेयजल की कमी का सामना नहीं करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram