चाईबासा में जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह, 15 पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान

Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल सैफरन स्वीट्स में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में रांची से पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं चंदा अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की

Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल सैफरन स्वीट्स में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में रांची से पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं चंदा अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विशाल पड़िया ने चंदा अग्रवाल को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज की नारी समाज के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झांझरिया ने सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, उपाध्यक्ष प्रीति दोदराजका, प्रेस प्रभारी दीपा दोदराजका, सह-सचिव निकिता सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं राष्ट्रीय संयोजक जोन-2 हर्ष सुल्तानिया और प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जलान ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

समारोह के दौरान प्रांतीय संयोजक प्रेस, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अमित शर्मा के कार्यक्रम ‘सृजन से सम्मान तक’ के तहत जागृति शाखा की 15 पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। शाखा की प्रथम अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल को दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में आगामी बाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर भी जानकारी साझा की गई। समारोह को सफल बनाने में ऋचा अग्रवाल, प्रीति दोदराजका, नीतू टिंबरेवाल तथा जागृति शाखा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.