बोकारो में स्व. जवाहर बाउरी की पुण्यतिथि, समाज ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Bokaro news: बोकारो जिले के नारायणपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा परिवार की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के प्रथम अध्यक्ष स्व. जवाहर बाउरी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. बाउरी के चित्र पर पुष्पमाला

Bokaro news: बोकारो जिले के नारायणपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा परिवार की ओर से चंदनकियारी प्रखंड के प्रथम अध्यक्ष स्व. जवाहर बाउरी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. बाउरी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बाउरी ने कहा कि स्व. जवाहर बाउरी ने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, स्वास्थ्य जागरूकता और समानता को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आया और आज भी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष बुधु बाउरी, संगठन मंत्री लक्ष्मण बाउरी, कोषाध्यक्ष कन्हाई बाउरी, बोकारो जिला सचिव नन्दलाल बाउरी, सदस्य रमेश बाउरी, अशोक बाउरी, अमृत बाउरी तथा नारायणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश बाउरी सहित राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. जवाहर बाउरी के सामाजिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.