Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का खात्मा, अपराधी जगत में मचा हड़कंप
Jharkhand

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का खात्मा, अपराधी जगत में मचा हड़कंप

By Samsul HaqueMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड में अपराध का आतंक फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आज एनकाउंटर में मार गिराया गया। यह एनकाउंटर मंगलवार की सुबह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोडा इलाके में हुआ, जब एटीएस (ATS) की टीम उसे रिमांड पर लेकर रांची जा रही थी।

पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के अनुसार, जब टीम वहां पहुंची, तो कुछ अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान अमन साहू ने मौके का फायदा उठाकर टीम में शामिल हवलदार राकेश कुमार के हाथ से इंसास रायफल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे हवलदार घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलायी और अमन साहू को ढेर कर दिया।

अमन साहू के एनकाउंटर की खबर से झारखंड के अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। गैंग से जुड़े कई छोटे-बड़े अपराधियों के होश उड़ गए हैं, वहीं राज्य के व्यवसायियों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। कई कारोबारियों ने झारखंड पुलिस की कार्यवाही की सराहना की और कहा कि अब राज्य में अपराधियों का खेल खत्म होगा।

झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बीते सोमवार को कहा था कि अमन साहू, विकास तिवारी और अमन श्रीवास्तव जैसे गैंगस्टर जेल के भीतर से अपने गैंग ऑपरेट कर रहे हैं, और अमन साहू इन तीनों में सबसे बड़ा नाम था। डीजीपी ने यह भी कहा था कि इन अपराधियों का खेल बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

अमन साहू के खिलाफ झारखंड समेत देशभर में एक सौ से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज थे। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी वसूलने, सरकारी निर्माण कार्यों को नुकसान पहुंचाने, और ट्रांसपोर्टरों, बिल्डरों से रंगदारी वसूलने जैसे अपराध शामिल थे।

कौन था अमन साहू ?

अमन साहू रांची के एक छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी और फिर डिप्लोमा किया था। इसके बाद उसने पतरातू में मोबाइल की दुकान चलता था, लेकिन रातोंरात अमीर बनने की चाह में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। एक के बाद एक अपराधों को अंजाम देते हुए वह झारखंड के सबसे कुख्यात गैंगस्टरों में शुमार हो गया था। उसका गिरोह रांची, रामगढ़, चतरा, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, लातेहार और बोकारो जैसे जिलों में रंगदारी वसूलता था और इन क्षेत्रों में कोल माइनिंग कंपनियों, कोयला व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों को धमकियां दी जाती थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
अमन साहू अमन साहू एनकाउंटर एटीएस एनकाउंटर कुख्यात अपराधी गैंगस्टर अमन साहू झारखंड अपराध झारखंड अपराधी झारखंड गैंगस्टर झारखंड पुलिस झारखंड पुलिस की सफलता रंगदारी वसूलना
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.