फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में विधवा से दुष्कर्म का मामला, फरार रिश्तेदार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती, नीचे टोला में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती, नीचे टोला में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान महिला के रिश्ते के भतीजे टुश तियू के रूप में हुई है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है।

पुलिस के अनुसार घटना 12 जुलाई की रात की है। आरोप है कि टुश तियू देर रात नशे की हालत में अपनी विधवा चाची के घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मानसिक रूप से आहत पीड़िता ने कुछ दिनों बाद परसुडीह थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर 21 जुलाई को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई।

जांच अधिकारी एसआई जेम्स एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता का आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram