फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोल्हेया कनादू बिजली सब-स्टेशन डकैती कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पिठौरिया (रांची): पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोल्हेया कनादू स्थित बिजली सब-स्टेशन में हुई डकैती मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पिठौरिया थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24 मार्च 2026, धारा 310 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश लोहार

अपनी भाषा में पढ़ें

पिठौरिया (रांची): पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोल्हेया कनादू स्थित बिजली सब-स्टेशन में हुई डकैती  मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पिठौरिया थाना कांड संख्या 27/26, दिनांक 24 मार्च 2026, धारा 310 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश लोहार (38 वर्ष), पिता पुरण लोहार, को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से चकला अमवा टांड़, महुवा टोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार का निवासी है। वर्तमान में वह खुशबू टोली, शांति रानी स्कूल के समीप, डोरंडा थाना क्षेत्र, रांची में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी सतीश पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया कि डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किए जाने की संभावना है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram